Shaitan hume kaise behkata hai

(Ye Article niche english me bhi likha hai hindi article khatm hone ke bad english me likha hai jinko hindi padhne me problm hai wo niche scroll down kre or English me padh sakte hai.)


                                       "शैतान हमे किस तरह बहकाता है"


शैतान शुरू से ही इस बात के लिए मशहूर रहा है कि वो इन्सानो की हिदायत के रास्ते मे रुकावटे खड़ी करता है। और उन्हे गुमराह करते हुए ख़ुदा के भेजे हुए नबियो के रास्ते पर खड़ा होकर रास्ता रोक लेता है। सबसे पहले जिसने बुतो की पूजा को फैलाया वो शैतान ही था। अगर किसी उम्मत मे गुमराही पैदा हुई है, अगर जनाबे मूसा अ० की क़ौम गाय की पूजा मे लग गयी थी, अगर मुशरिको ने नबियो के रास्ते मे रुकावटे पैदा की है, अगर ग़लत मज़हब और फ़िरक़े बने है, तो ये सब कुछ शैतान की चालो की वजह से ही हुआ है। आज भी ऐसा ही हो रहा है।

यहाँ तक कि शैतान मोमिनो को भी कभी-कभी शक़ मे डाल देता है, सही-ग़लत को आपस मे मिला देता है और चीज़ो को लौगो के लिये ऐसा बना देता है कि वो धोखा खा जाये। शैतान ने कसम खायी है और ख़ुदा से कहा कि वो क़यामत तक आदम की औलाद को गुमराह करेगा :-

1 - उसने कहा तो फिर तेरी इज़्ज़त की कसम! मै सबको गुमराह करूँगा।
2 - उसने कहा कि बस जिस तरह तूने मुझे गुमराह किया है मै भी तेरे सीधे रास्ते पर बैठ जाऊंगा।
3 - उसने कहा कि परवरदिगार! जिस तरह तूने मुझे गुमराह किया है मै भी इन बन्दो के लिए ज़मीन मे अपना सामान सजाऊँगा और सब को एक साथ गुमराह करूँगा।
4 - क्या तूने देखा है कि ये क्या चीज़ है जिसे मेरे ऊपर फज़ीलत दे दी है। अब अगर तूने मुझे क़यामत तक की छूट देदी तो मै इनकी औलाद मे कुछ लौगो के आलावा सबका गला घोटता रहूंगा।

इसका एक तरीक़ा सोच और अक़ीदे मे इन्सान को गुमराह करना है। दूसरा रास्ता अख़लाक़ी मामलो मे गुमराह करना, ख़ुदा के हुक़्म को ना मानने देना, नये-नये फ़िरक़े बनवाना और नई-नई बिदअते फैलाना है।
इमाम अली अ० फरमाते है :- जो शक़ के जाल मे फंस जाता है उसे शैतान अपने पंजो से रौंद डालता है।
इसका मतलब शक़ की हालत मे बाक़ी रहने से शैतान को हमला करने का मौका मिल जाता है। शैतान शक़ को गहरा बनाकर इनकार मे बदल देता है और फिर गुमराह कर देता है। कहने वालो ने कितनी अच्छी बात कही है, "शक़ गुज़र जाने का रास्ता है, ठहर जाने का नही।"

इमाम अली अ० इस बारे मे कहते है :-
ख़ुदा ने जनाबे आदम को जन्नत मे जगह दी, उसे उनके लिए सुकून की जगह बनाया और शैतानी चालो और उसकी दुश्मनी से भी होशियार किया लेकिन शैतान ने आदम को धोखा दे ही दिया ताकि उन्हे इस बेहतरीन जगह से बाहर निकाल दे। उसने उनके यक़ीन को शक़ मे बदल दिया था और उनके इरादे को कमज़ोर बना दिया था।

इमाम अली अ० आगे फरमाते है :-
आदम ने यक़ीन को शक़ और इरादे की मज़बूती को कमज़ोरी के हाथो बेच डाला।

शैतान की इस चाल से मुक़ाबला करना चाहिए और अपने अक़ीदे को शक़ की सूली पर चढ़ने से बचाना चाहिए। ये भी जान लेना चाहिए कि दिमाग़ मे शक़ डालने वाले लौग इन्सानो की शक़्ल मे शैतान ही होते है जो असल मे शैतान के चेले है।

शैतान जब किसी पर हमला करता है तो उसे फ़ितने की आग मे झोक देता है। इसलिए हम देखते है कि बहुत से लौग अक़ीदे की गुमराही मे फंस कर ख़ुदा के बताये सीधे रास्ते से दूर हो जाते है। वैसे इसकी वजह सही ग़लत का आपस मे मिल जाना और यह ना समझ पाना होता है कि सही क्या है और ग़लत क्या है ? जब सही-ग़लत की हद तोड़ दी जाती है और फ़ितना खड़ा कर दिया जाता है तो फ़ितने की धूल मे हक़ नज़र ही नही आता।

इमाम अली अ० फरमाते है:-
फितनो की शुरुआत वह दिली खुवाहिशे होती है जिनको इन्सान किसी भी तरह पूरी करना चाहता है और वह नई-नई बनाई हुई रस्मे होती है जिनमे क़ुरआन की मुख़ालिफ़त की जाती है। जिन्हे फैलाने के लिए कुछ लौग दीन के ख़िलाफ एक-दूसरे के मददग़ार बन जाते है। अगर बातिल मे हक़ की मिलावट ना होती तो वह ढूंढने वालो से छुपा ना रहता। अगर हक़ बातिल के धोखे से पाक-साफ़ सामने आता तो दुश्मनी रखने वाली ज़बाने भी बंद हो जाती। लेकिन होता ये है के कुछ इधर से लिया जाता है और कुछ उधर से और दोनो को आपस मे मिला दिया जाता है। यही वो वक़्त होता है जब शैतान अपने दोस्तो पर छा जाता है।
जब सही ग़लत आपस मे मिल जाए तो लौगो के अन्दर उन्हे एक दूसरे से अलग करने की ताक़त नही रह जाती और वह हर चीज़ मे शक़ करने लगते है। यही शैतान के लिए फ़ायदा उठाने और दुसरो को गुमराह करने का बेहतरीन मौका होता है। शक़ पैदा करना और बातिल को हक़ जैसा बनाकर दिखाना शैतान की एक बहुत बड़ी चाल है। दुसरो को गुमराह करने के लिए शक़ को हथियार बनाना शैतान का एक ज़बरदस्त फ़न है। इसीलिए उसके जाल मे फसने वाले वही लौग होते है जो शक़ो मे उलझ जाते है या अपनी खुवाहिशो के क़ैदी बन जाते है।
शैतान की एक चाल ये भी है कि वो इन्सान को ऐसे कामो की तरफ खीचता है जिसमे ज़्यादा सोचने और समझने से रोका गया है। शैतान उसके खोजी मिज़ाज को उभरता है और फिर इसी रास्ते मे गुमराही की तरफ ले जाता है। फिर दिमाग़ मे ऐसे-ऐसे शक़ पैदा करता है जिनसे ना जाने कैसे-कैसे टेढ़े सवाल पैदा हो जाते है जिनके जवाब भी इन्सान की समझ मे नही आते।

नहजुल बलाग़ा मे इमाम अली अ० का एक ऐसा लम्बा ख़ुतबा भी है जिसमे इमाम ने एक ऐसे आदमी के सवाल का जवाब दिया है जिसने इमाम से कहा था कि हमारे सामने ख़ुदा की ऐसी पहचान करवाइये जैसे हम उसे अपनी आँखो से देख रहे हो ताकि इसके ज़रिये हमारे दिल और दिमाग़ मे ख़ुदा की मोहब्बत व मारेफ़त अच्छी तरह बैठ जाये। इमाम अली अ० ने उसकी बात सुनकर सबको मस्जिद मे बुलाया और मिम्बर पर जाकर एक ख़ुतबा दिया जिसमे अल्लाह की तारीफ़ करने के बाद ख़ुदा और उसकी तौहीद के बारे मे बहुत गहरी बाते की, इस दुनिया मे मौजूद ख़ुदा की कुदरत के अजीब व ग़रीब नमूने बयान किये और फिर आसमानी दुनिया व फरिश्तो के बारे मे खुल कर बताया। इस ख़ुतबे के एक हिस्से मे क़ुरआन क़रीम को हिदायत का बेहतरीन और सबसे ज़्यादा भरोसेमन्द ज़रिया बताते हुए कहा :-
ऐ (अल्लाह के बारे मे) सवाल करने वाले! जिन बातो का तुम्हे क़ुरआन ने पता दिया है उनमे तुम उसके बताये रास्ते पर चलो और उसी की हिदायत के नूर से रौशनी लेते रहो। जो चीज़े क़ुरआन मे वाजिब नही है और ना नबी और दूसरे मासूमीन ने उनके बारे मे कुछ कहा है, बल्कि सिर्फ शैतान ने उनके जानने पर तुम्हे उकसाया है, उसका इल्म अल्लाह के पास ही रहने दो और यही तुम पर अल्लाह के हक़ की आख़िरी सीमा है।
इन्सान के सोचने समझने की ताक़त बहुत कम होती है। वह ख़ुदा की ज़ात की असलियत नही समझ सकता। इसीलिए उसी हद तक ख़ुदा के बारे मे ग़ौर करना चाहिए जितना क़ुरआन ने कहा है। अगर इन्सान इससे आगे बढ़ेगा तो गुमराही का ख़तरा हो जायेगा। मगर शैतान इन्सान को इसी तरफ ले जाने की कोशिश करता है और चाहता है कि इन्सान इस सीमा से भी आगे जाकर ख़ुदा की ज़ात मे खोज-बीन करे जिसका रिजल्ट अक़ीदे के बर्बाद होने और गुमराही के अलावा और कुछ नही निकलता।
इमाम अली अ० एक ख़ुतबे मे नबियो की बेसत के दौर को एक ऐसा ज़माना बताते है जिसमे शैतान ने लौगो के ज़ेहनो को अपने क़ाबू मे कर रखा था। जिसकी वजह से उन्हे ख़ुदा की पहचान और उसकी इबादत से दूर कर दिया था।

इमाम अली अ० फरमाते है :-
  अक्सर लौगो ने अल्लाह का वादा बदल दिया था। इसीलिए वह उसके हक़ को भुला बैठे। दुसरो को उसका शरीक़ बना डाला। शैतानो ने उसकी मारेफ़त से उन्हे दूर और उसकी इबादत से अलग कर दिया। अल्लाह ने उनमे अपने रसूल भेजे और लगातार नबी भेजे।
शैतान लौगो को ख़ुदा की इबादत से दूर करके अपनी तरफ बुलाता था जिसकी वजह से वह अपनी तौहीदी बुनियाद को भुला बैठते थे।

एक और जगह इमाम अली अ० साफ़-साफ़ इस तरह फरमाते है :-
अल्लाह तआला ने हज़रत मोहम्मद स० को हक़ के साथ भेजा था ताकि उसके बन्दो को क़ुरआन के ज़रिये बुतो की पूजा से ख़ुदा की इबादत की तरफ और शैतान के बताये रास्ते पर चलने की बजाए अल्लाह के हुक़्म को मानने की तरफ निकाल ले जाए।

नबियो को ख़ुदा ने इसीलिए दुनिया मे भेजा था ताकि वह लौगो को उनके उस वादे की तरफ वापस ले आये। जिसमे ख़ुदा ने उनसे वादा लिया था कि वह शैतान के बताये रास्ते पर नही चलेंगे और उसकी पूजा नही करेंगे क्योंकि वह उनका खुला दुश्मन है :- ऐ आदम की औलाद! क्या हमने तुमसे इस बात का वादा नही लिया था कि ख़बरदार! शैतान की इबादत ना करना क्योंकि वह तुम्हारा खुला दुश्मन है।

एक जगह इमाम अली अ० बेसत से पहले की दुनिया के हालात का नक्शा इस तरह खीचते है :- मै गवाही देता हूँ कि मोहम्मद स० उसके बन्दे और उसके रसूल है जिन्हे मशहूर दीन, बयान किया गया निशान, लिखी हुई किताब, चमकता हुआ नूर, चमकती हुई रौशनी और फ़ैसला करने वाली चीज़ के साथ भेजा गया। उस वक़्त हालत ये थी कि लौग ऐसे फितनो मे घिरे हुए थे कि दीन के बंधन टूटे हुए और हालात ख़राब थे। अल्लाह की मुख़ालिफ़त खुले आम हो रही थी और शैतान को मदद दी जा रही थी। ईमान बेसहारा हो गया था। वह शैतान के पीछे लग कर उसके रास्ते पर चलने लगे थे और उसके घाट पर उतर पड़े थे। उन्ही की वजह से उसके झंडो के फरहरे ऐसे फ़ितनो मे हर तरफ लहराने लगे थे जो उन्हे अपने सूमो से रौंदता और खुरो से कुचलता था।
अब तक बातो का निचोड़ ये है कि सोच और अक़ीदे का मैदान भी शैतान का पसंदीदा मैदान है जहाँ से वो लौगो को हक़ व हिदायत और ख़ुदा के बताये सीधे रास्ते से दूर करके उन्हे बुतो की पूजा, शिर्क, ख़ुदा के इनकार, क़यामत और जन्नत और जहन्नम के बारे मे शक़ करने पर मजबूर कर सकता है।

"क्या वह लौग जो झूठे दावो या इमामे ज़माना अ० के साथ मुलाकात की कहानियाँ गढ़कर आम लौगो को अपना मुरीद बनाते है, शैतान नही है ?"

"क्या वो लौग जो किसी ख़ास फ़िरक़े, दीन या शरीयत के दावेदार है और नासमझ जवानो के पाक दिलो को अपना चहीता बनाते है और फिर उन्हे अपने घिनोने कामो, अपने मकसदो और अपनी दुनिया के लिए इस्तेमाल करते है, शैतान नही है?"

इसीलिए हमेशा आँखे खुली रखनी चाहिए और होशियार रहना चाहिए।







                                   "Shaitan hume kis tarah behkata hai"


Shaitan shuru se hi is bat ke liye mashhur raha hai ki wo insano ki hidayat ke raste me rukawat khadi karta hai. Or unhe gumrah karte hue khuda ke bheje hue nabiyo ke raste par khada hokar rasta rok leta hai. Sabse pahle jisne buto ki puja ko phelaya wo shaitan hi tha. Agar kisi ummat me gumrahi paida hui hai, agar janabe musa a.s. ki qaum gaye (cow) ki puja karne me lag gayi thi, agar mushriko ne nabiyo ke raste me rukawate paida ki hai, agar galat mazhab or firqe bane hai, to ye sab kuch shaitan ki chalo ki vajah se hi hua hai. Aaj bhi aisa hi ho raha hai.
Yaha tak ki shaitan momeeno ko bhi kabhi kabhi shaq me dal deta hai, sahi-galat ko aapas me mila deta hai or chizo ko logo ke liye aisa bana deta hai ki wo dhoka kha jaye. Shaitan ne kasam khayi hai or khuda se kaha hai ki wo qayamat tak aadam ki aulad ko gumrah karega :-

1 - usne kaha to phir teri izzat ki kasam! Me sabko gumrah karunga.
2 - usne kaha ki bas jis tarah tune mujhe gumrah kiya hai me bhi tere sidhe raste par baith jaunga.
3 - usne kaha ki parwardigar! Jis tarah tune mujhe gumrah kiya hai me bhi in bando ke liye zamin me apna saman sajaunga or sabko ek sath gumrah karunga.
4 - kya tune dekha hai ki ye chiz hai jise mere uper fazilat de di hai. Ab agar tune mujhe qayamat tak ka waqt de diya to me inki aulad me kuch logo ke alava sabka gala ghot ta rahunga.

Iska ek tareeqa soch or aqeede me insan ko gumrah karna hai. Dusra rasta akhlaqi mamlo me gumrah karna, khuda ke hukm ko na manne dena, naye-naye firqe banvana or nayi-nayi bidate felana hai.
Imam ali a.s. farmate hai :- jo shaq ke jaal me fas jata hai use shaitan rond dalta hai.
Iska matlab shaq ki halat me baqi rahne se shaitan ko hamla karne ka mauka mil jata hai. Shaitan shaq ko gehra bana kar inkar me badal deta hai or phir gumrah kar deta hai. Kahne walo ne kitni acchhi bat kahi hai, "shaq guzar jane ka rasta hai, thahar (stop) jane ka nahi."

Imama ali a.s. is bare me kahte hai :- khuda ne janabe aadam ko jannat me jagah di, use unke liye sukun ki jagah banaya or shaitani chalo or uski dushmani se bhi hoshiyar kiya lekin shaitan ne aadam ko dhoka de hi diya taki unhe is behtreen jagah se bahar nikal de. Usne unke yakin ko shaq me badal diya tha or unke irade ko kamzor bana diya tha.

Imam ali a.s. aage farmate hai :-
adam ne yakin ko shaq or irade ki mazbuti ko kamzori ke hatho bech dala.

Shaitan ki is chal se muqabala karna chahiye or apne aqeede ko shaq ki suli par chadne se bachana chahiye. Ye bhi jaan lena chahiye ki dimag me shaq dalne wale log insano ki shaqal me shaitan hi hote hai jo asal me shaitan ke chele hai.

Shaitan jab kisi par hamla karta hai to use fitne ki aag me jhok deta hai. Isiliye hum dekhte hai ki bahut se log aqeede ki gumrahi me fas kar khuda ke bataye sidhe raste se dur ho jate hai. Waise iski vajah sahi galat ka aapas me mil jana or ye na samjh pana hota hai ki sahi kya hai or galat kya hai ? Jab sahi-galat ki had tod di jati hai or fitna khada kar diya jata hai to fitne ki dhool me haq nazar hi nahi aata.

Imam ali a.s. farmate hai :-
fitno ki shuruaat wo dili khuwahishe hoti hai jinko insan kisi bhi tarah puri karna chahta hai or wo nayi-nayi bnayi hui rasme hoti hai. Jinme quraan ki mukhalifat ki jati hai. Jinhe phelane ke liye kuch log deen ke khilaf ek-dusre ke madadgar ban jate hai. Agar batil me haq ki milawat na hoti to wo dhundne walo se chupa na rahta. Agar haq batil ke dhoke se pak-saf samne aata to dushmani rakhne wali zabane bhi band ho jati. Lekin hota ye hai ke kuch idhar se liya jata hai or kuch udhar se liya jata hai or phir dono ko aapas me mila diya jata hai. Yahi wo waqt hota hai jab shaitan apne dosto par cha jata hai.
Jab shi galat aapas me mil jaye to logo ke ander unhe ek dusre se alag karne ki taqat nahi rah jati or wo har chiz me shaq karne lagte hai. Yhi shaitan ke liye fayda uthane or dusro ko gumrah karne ka behtreen mauka hota hai. Shaq paida karna or batil ko haq jaisa bana kar dikhana shaitan ki ek bahut badi chal hai. Dusro ko gumrah karne ke liye shaq ko hathiyar banana shaitan ka ek jabardast fan hai. Isiliye uske jaal me phasne wale wahi log hote hai jo shaqo me ulajh jate hai ya apni khuwahisho ke qaidi ban jate hai.
Shaitan ki ek chal ye bhi hai ki wo insano ko aise kamo ki taraf khichta hai jisme zayada sochne or samjhne se roka gaya hai. Shaitan uske khoji mizaj ko ubharta hai or phir isi raste me gumrahi ki taraf le jata hai. Phir dimag me aise-aise shaq paida karta hai jinse na jane kaise-kaise tehde sawal paida ho jate hai jinke jawab bhi insan ki samjh me nahi aate.

Nahjul balagha me imam ali a.s. ka ek aisa lamba khutba bhi hai jisme imam ne ek aise aadmi ke sawal ka jawab diya hai jisne imam se kaha tha ki hamare samne khuda ki aisi pahchan karvaiye jaise hum use apni aankho se dekh rahe ho taki iske zariye hamare dil or dimag me khuda ki mohabbat or marefat acchhi tarah baith jaye. Imam ali a.s. ne uski bat sunkar sabko masjid me bulaya or mimbar par jakar ek khutba diya jisme allah ki tareef karne ke bad khuda or uski tauheed ke bare me bahut gehri bate ki, is duniya me mojud khuda ki kudrat ke ajeeb wa gareeb namune bayan kiye or phir aasmani duniya or farishto ke bare me khulkar bataya. Is khutbe ke ek hisse me quraan qareem ko hidayat ka behtreen or sabse zayada bharosemand zariya batate hue kaha :-  aye (allah ke bare me) sawal karne wale! Jin bato ka quraan ne tumhe pata diya hai unme tum uske bataye raste par chalo or usi ki hidayat ke noor se roshni lete raho. Jo chize quraan me wajib nahi hai or na nabi or dusre masumeen ne unke bare me kuch kaha hai, balki sirf shaitan ne unke janne par tumhe uksaya hai, uska ilm allah ke pas hi rahne do or yahi tum par allah ke haq ki akhiri seema hai.
Insan ke sochne samjhne ki taqat bahut kam hoti hai. Wo khuda ki zaat ki ahmiyat nahi samjh sakta. Isiliye usi had tak khuda ke bare me gaur karna chahiye jitna quraan ne kaha hai. Agar insan isse aage badhega to gumrahi ka khatra ho jayega. Magar shaitan insan ko isi taraf le jane ki koshish karta hai. Or chahta hai ki insan is seema se bhi aage jakar khuda ki zaat me khoj-been kare jiska result aqeede ke barbad hone or gumrahi ke alava or kuch nahi nikalta.
Imam ali a.s. ek khutbe me nabiyo ki besat ke daur ko ek aisa zamana batate hai jisme shaitan ne logo ke zehno ko apne qabu me kar rkha tha. Jiski vajah se unhe khuda ki pahchan or uski ibadat se dur kar diya tha.

Imam ali a.s. farmate hai :-
aksar logo ne allah ka wada badal diya tha. Isiliye wo uske haq ko bhula baithe. Dusro ko uska shareeq bana dala. Shaitan ne uski marefat se unhe dur or uski ibadat se alag kar diya. Allah ne unme apne rasul bheje or lagatar apne nabi bheje. Shaitan logo ko khuda ki ibadat se dur karke apni taraf bulata tha jiski vajah se wo apni tauheedi buniyad ko bhula baithte the.

Ek or jagah imam ali a.s. saf-saf is tarah farmate hai :- allah ta-aala ne hazrat mohammad s.a. ko haq ke sath bejha tha taki uske bando ko quraan ke zariye buto ki puja se khuda ki ibadat ki taraf or shaitan ke bataye raste par chalne ki bjaye allah ke hukm ko manne ki taraf nikal le jaye.

Nabiyo ko khuda ne isiliye duniya me bejha tha taki wo logo ko unke us wade ki taraf wapas le aaye. Jisme khuda ne unse wada liya tha ki wo shaitan ke bataye raste par nahi chalenge or uski puja nahi karenge kyuki wo unka khula dushman hai. Aye aadan ki aulad! Kya humne tumse is bat ka wada nahi liya tha ki khabardar! Shaitan ki ibadat na karna kyuki wo tumhara khula dushman hai.

Ek jagah imam ali a.s. besat se pahle ki duniya ke halat ka naksha is tarah khichte hai :- me gawahi deta hu ki mohammad s.a. uske bande or uske rasul hai jinhe mashhur deen, bayan kiya gaya nishan, likhi hui kitabe, chamkta hua nur, chamkti hui roshni or faisla karne wali chiz ke sath bejha gaya, us waqt halat ye the ki log aise fitno me ghire hue the ki deen ke bandhan tute hue or halat kharab the. Allah ki mukhalifat khule aam ho rahi thi or shaitan ko madad di ja rahi thi. Iman besahara ho gaya tha. Wo shaitan ke piche lag kar uske raste par chalne lage the or uske ghat par utar chuke the. Unhi ki vajah se uske jhando ke farhere aise fitno me har taraf lahrane lage the jo unhe apne sumo se rondta or khuro se kuchalta tha.
Ab tak bato ka nichod ye hai ki soch or aqeede ka maidan bhi shaitan ka pasandeeda maidan hai jaha se wo logo ko haq or hidayat or khuda ke bataye sidhe raste se dur karke unhe buto ki puja, shirk, khuda ke inkar, qayamat or jannat or jahannam ke bare me shaq karne par majbur kar sakta hai.

"Kya wo log jo jhute dawo ya imame zamana a.s. ke sath mulakat ki kahaniya gadhkar aam logo ko apna mureed banate hai, shaitan nahi hai ?"

"Kya wo log jo kisi khas firke, deen ya shariyat ke dawedar hai or nasamjh jawano ke pak dilo ko apna chahita bante hai or phir unhe apne ghinone kaamo, apne maqsado or apni duniya ke liye istemal karte hai, shaitan nahi hai ?"

Isiliye hamesha aankhe khuli rakhni chahiye or hoshiyar rahna chahiye.

No comments:

Post a Comment

Husaini tigers72

19,21,23 Ramzan shabe qadar (Amal-e-shab-e-qadar)

 *आमाल 19,21,23वीं रमज़ान शबे कद्र,* *1:-वक्त गुरूबे आफताब गुस्ल ताकि नमाज़ मगरिब गुस्ल की हालत मे हो,* *2:-दो रकात नमाज़ जिसमे 1 बार...