Gheebat krne ka kya gunah hai or usse bachne ke tareeqe.

(Niche yahi articale english language me bhi likha hai jo log english me padhna chahte hai wo niche scrool kre.)


                                                          "ग़ीबत"
हमारी सामाजी ज़िन्दगी मे लोगो के साथ रहने के लिए कुछ चीज़ो की पाबन्दी जरूरी है मसलन तवज्जो,इंसाफ,खुश अख़लाक़ी और वादा वफाई अगर वाक़ई इन चीज़ो पर अमल किया जाये । तो आपसी रिश्ते ख़राब नही होंगे और हमेशा क़याम रहेंगे ।
और कुछ चीज़ो से परहेज़ करना भी ज़रूरी है कि जो इस्लाम के इजतेमायी आदत मे शामिल है और तमाम मोमेनीन का शराई फ़रीज़ा है के इन चीज़ो से परहेज़ करे और अगर वाकैन अमल किया जाये तो एक साफ सुथरा माशरा वजूद मे आयेगा ।
इन बुरी सिफात और ख़सलतो मे सबसे पहली खसलत ग़ीबत है !
लिहाज़ा ग़ीबत से मुताल्लिक़ कुछ चीज़ो का जानना ज़रूरी है ।
सबसे पहले हम जानेगे ग़ीबत क्या है ?
"ग़ीबत यानी किसी की ग़ैर मोजुदगी मे उसकी बुराई करना। लेकिन शरीयत और इल्मो अख़लाक़ के एतबार से ग़ीबत का मतलब है कि किसी मोमीन भाई की ग़ैर मोजुदगी मे उसके नुक्स और ऐब को ब्यान करना के अगर वो इसको सुनले तो उसको बुरा लगे चाहे ये ऐब या बुराई दीनी हो या अख़लाक़ी हो, इस जिस्म मे कोई नुक्स पाया जाता हो, किसी के घर या ज़िन्दगी के नुक्स को ब्यान करना ग़ीबत है ।"
पैग़म्बरे अकरम स० इरशाद फरमाते है :- ग़ीबत यानी किसी मोमीन भाई की ऐसी बात को ब्यान करना जो इसे बुरी लगे ।
आप स० से दरयाफ़्त किया गया के अगर इसमे वो ऐब पाया भी जाता हो और हम उसकी पीठ पिछे किसी को बता दे तो क्या ये भी ग़ीबत है ?
आप स० ने इरशाद फ़रमाया :- तो भी ग़ीबत है और अगर वो ऐब उसमे नही पाया जाता है और हम उस पर इलज़ाम लगा दे के ये ऐब इसमे है तो फिर ये तोहमत है ।
इमामे जाफ़रे सादिक़ अ० ने फ़रमाया :- ग़ीबत यह है कि तुम्हारे मोमीन भाई के जिन ऐब को ख़ुदावन्दे आलम ने छुपा रखा है तुम उसे ब्यान करदो ।

"हम यहाँ कुछ शर्तों को ब्यान कर रहे है अगर ये शर्ते उसमे पायी जाती है तो ये ग़ीबत है वरना नही है ।"
 1 - किसी के पोशीदा ऐब यानी छुपे हुए ऐब को ज़ाहिर करना ग़ीबत है । लेकिन ये ऐब सबको मालूम हो तो ये ग़ीबत नही है ।

इमामे मूसा काज़िम अ० इरशाद फरमाते है :- अगर कोई शक्स किसी की ग़ैर मोजुदगी मे उसकी वो कमी ब्यान करे जिसको सब जानते हो तो ये ग़ीबत नही है लेकिन अगर इसका कोई ऐब जिसे लोग न जानते हो बयान करदे तो ग़ीबत है और अगर वो ऐब इसमे ना पाया जाता हो तो ये तोहमत है ।

2 - जो ऐब और नुक्स बयान किये जा रहे है और वो इसके अन्दर मौजूद ना हो तो ये ग़ीबत नही है तोहमत है ।
3 - अगर किसी का मक़सद हो उसको तक़लीफ़ देना उसके ऐब ज़ाहिर करके तो ग़ीबत है लेकिन मसलेहत की वजह से हो ।
जैसे डॉक्टर के सामने उसकी बीमारी बताने तो ये ग़ीबत नही है ।
4 - जिसकी ग़ीबत की जा रही हो वो मोमीन हो तो ग़ीबत है क्योंकि काफिर और मुशरिक की ग़ीबत की जा सकती है ।
5 - जिसकी ग़ीबत की जा रही है सुनने वाला उस शख़्स को (जिसकी ग़ीबत खिंजा रही है) जनता हो ग़ीबत है । लेकिन अगर अनजान की कोई बात बयान की है तो ग़ीबत नही है ।
6 - जिस की ग़ीबत की जा रही हो वो खुले आम गुनाह करता हो तो ग़ीबत नही है ।
ग़ीबत इतना बड़ा गुनाह और हराम काम है याद रहे के बुरी आदतो और बुरे कामो से ख़ुदावन्दे आलम नाराज़ और ग़ज़बनाक होता है ।

"ख़ुदावन्दे आलम क़ुरआन मजीद मे इरशाद फरमाता है के एक दूसरे की ग़ीबत ना करो क्या तुम मे कोई ऐसा है जो अपने मुर्दा भाई का गोश्त खाना पसन्द करता  हो ।"
इस आयत मे जिसकी ग़ीबत हो रही है उसको मुर्दा फ़र्ज़ किया गया है और ग़ीबत मुर्दे का गोश्त खाने के बराबर क़रार दिया गया है यानी ग़ीबत करना मतलब उसको क़त्ल करना और उसका गोश्त खाना जिसकी माफ़ी भी मुमकिन नही है जिस तरह से क़त्ल करने के बाद माफ़ी क़ुबूल नही है वैसे ही ग़ीबत के बाद भी क़ुबूल नही है इसीलिए इसको हराम क़रार दिया गया है और मुसलमान की इज़्ज़त आबरू ख़त्म हो जायगी
पैग़म्बरे अकरम स० एक हदीस मे फरमाते है के मुसलमान का ख़ून, माल और आबरू दूसरे मुसलमान पर हराम है ।
क्योंकि क्योंकि ग़ीबत से एक मुसलमान की बेइज्ज़ती और तौहीन होती है लिहाज़ा एक मुस्लमान की आबरू बचाना हर मुस्लमान का शारई फ़रीज़ा है जो इसको अच्छी तरह अन्जाम देता है ख़ुदा की रज़ा हासिल करता है जो ये फ़रीज़ा अन्जाम दे सकता है लेकिन नही देता है उन पर ख़ुदा ग़ज़ब नाज़िल होता है इसी सिलसिले मे पैग़म्बरे अकरम स० फरमाते है :- अगर किसी के सामने किसी मोमीन को ज़लील किया जाये और वो इसकी मदद (मोमीन की) कर सकता हो लेकिन ना करे तो ख़ुदावन्दे आलम क़यामत के दिन सबके सामने उसको ज़लील करेगा ।

रसूले ख़ुदा स० फरमाते है कि जो अपने मोमीन भाई की ग़ैर मोजुदगी मे उसकी इज़्ज़त का दिफा करे तो ख़ुदावन्दे आलम अपने ऊपर ये वाजिब क़रार देता है कि उसे आतिशे जहन्नम से आज़ाद करदे ।
रोज़े क़यामत ग़ीबत करने वालो को ये हुक़्म दिया जायगा अपने मुर्दा भाई का गोश्त खाये ।
पैग़म्बरे अकरम स० फरमाते है के जिसने दुनिया मे अपने भाई का गोश्त खाया है उसे रोज़े क़यामत उसके पास लाया जायगा जिसकी उसने ग़ीबत की थी और फिर उससे कहा जायगा कि जिस तरह तूने इसकी ज़िन्दगी मे इसका गोश्त खाया था अब ये मुर्दा है अब भी इसका गोश्त खा । लिहाज़ा वो खायेगा क़राबत भी महसूस करेगा और फरयाद करेगा ।

पैग़म्बरे अकरम स० फरमाते है :- जिस रात मुझे मेराज पर ले जाया गया मेरा गुज़र कुछ ऐसे लोगो की तरफ से हुआ जो अपने चेहरो को अपने नाखून से नोच रहे थे मेने जिब्राईल से पूछा ये कोन लोग है तो जिब्राइल ने कहा ये वो लोग है जो लोगो की ग़ीबत करके उन्हें बेइज़्ज़त करते है ।
ग़ीबत इस क़ाबिले मज़म्मत है के ये बुराई के रिवाज का ज़रिये है ।

इमाम जाफ़रे सादिक़ अ० ने फ़रमाया :- आँखो ने देखा और कानो ने सुना हुआ यानी वो ऐब जिसके लिए इतना ज़ाहिर हो और दूसरे लोग उससे आगाह ना हो और वो उसे ब्यान करदे तो यही ग़ीबत है ।
रिवायत मे ग़ीबत को जहन्नम के कुत्तो की ग़िज़ा भी कहा गया है ।

हज़रत अली अ० इरशाद फरमाते है :- ग़ीबत से परहेज़ करो इसलिए की ग़ीबत जहन्नुम के कुत्तो की ग़िज़ा है ।
जिसके अन्दर जितनी बुराई पायी जाती है वो दुसरो के अन्दर ऐब को तलाश करके बयान करता है ताकि उसको अपने ऐब के लिए बहाना मिल जाये ।

इमामे जाफ़रे सादिक़ अ० इरशाद फरमाते है :- हर मुस्लमान पर ग़ीबत हराम है जिस तरह आग लकड़ी को खा जाती है उसी तरह ग़ीबत इन्सानो की नेकियों को खा जाती है ।
एक रिवायत मे पैग़म्बरे अकरम स० फरमाते है :- क़यामत के रोज़ एक शख्स को लाया जायेगा और उसके नामाये अम्ल उसे दिए जायंगे जब वो अपना नामाये अम्ल देखेगा तो अपनी नेकिया उसमे नही पायेगा तो कहेगा ख़ुदावन्दे आलम ये मेरा नामाये अम्ल नही है क्योंकि मेरी नेकिया इसमे नही है तो उससे कहा जायेगा तुम्हारा ख़ुदा ग़लती या ख़ता नही करता तुमने लोगो की जो ग़ीबत की है इसकी बिना पर तुम्हारे आमाल ख़त्म हो गए है ।
फिर एक दूसरे शख़्स को लाया जायेगा और उसका नामाये अम्ल दिया जायेगा वो उसमे बहुत सी नेकिया देखेगा और कहेगा ये मेरा नामाये अम्ल नही है क्योंकि इसमे वो नेकिया है जो मेने नही की है तो उसे कहा जायेगा क्योंकि फलाह शख़्स ने तुम्हारी ग़ीबत की थी इसीलिए उसकी नेकिया तुमको मिल गयी ।

"किसी बुजुर्ग से मनकूल है कि जब उन्हें पता चला कि फलाह शख़्स ने उनकी ग़ीबत की है तो मुस्कुराये और कहा उसके घर मिठाई बटवाओ और कहलवा दो मेने सुना है तुमने मेरे नामाये अम्ल मे कुछ नेकिया भेजी है शुक्रिया ! मेरी तरफ से ये मिठाई क़ुबूल करलो ।"

ओलमाये अख़लाक़ ने बयान किया है कि 8 वजह से इन्सान ग़ीबत करता है ।

1 - तीसकीने क़ल्ब के लिए :- यानी दिल को सुकून मिल जायेगा ये ऐब सिर्फ मेरे अन्दर ही नही बल्कि उसके अन्दर भी है ।
2 - फ़खरो मोहब्बत :- ताकि उसको नीचा दिखा कर ख़ुद को साहिबे कमाल ज़ाहिर कर सके ।
3 - तौहीन के लिए :- किसी की तोहीन करने के लिए ग़ीबत करना करना ।
4 - हसद की वजह :- हसद की वजह से उसकी अच्छाइयो को नही देख पाता और ग़ीबत करनी शुरू कर देता है ।
5 - दुसरो की नक़्ल :- मसलन जब दोस्त वगैराह एक साथ जमा होते है तो इधर उधर की बाते शुरू हो जाती है और फिर एक दोस्त कुछ कहता है और दूसरा दोस्त कुछ कहता है ग़लत सही मे ही ग़ीबत हो जाती है ।
6 - पेश बन्दी :- यानी कुछ लोग ऐसे भी है जो अगर किसी से सुनले के फलाह ने ऐसा कहा है तो वो उसके ऐब को बयान कर देते है हलाकि उसके बारे मे किसी ने कुछ कहा भी न हो लेकिन वो ग़ीबत मे शामिल हो जाता है ।
7 - इज़हारे ताज्जुब :- यानी बाज़ लोग ऐसा कहते है ताज्जुब है के फलाह आदमी ने ऐसा काम किया  है ये भी ग़ीबत का एक बहाना है ।
8 - इज़हारे तहरीक़ :- बाज़ लोग ऐसे भी है के जब किसी गुनाह या ऐब की बात आती है तो अफ़सोस का इज़हार करते है अरे बड़े अफ़सोस की बात है के फलाह साहब ने ऐसा किया इस अन्दाज़ से मोमीन की तोहीन होती है जिससे वो गुनाह मे शामिल हुआ और ग़ीबत मे भी शामिल हुआ।

"ह|लाकि ग़ीबत एक बुरी चीज़ है मगर फिर भी कुछ जगह पर ग़ीबत जायज़ है"
1 - इंसाफ का मुतालेबा :- मसलन किसी पर ज़ुल्म किया गया हो तो ज़ालिम के ऐब बयान किये जा सकते है । यहाँ पर ग़ीबत जायज़ है ।
2 - मशवरा :- मसलन शादी के वक़्त लडकिया और लड़के के सिलसिले मे मालूमात हासिल करना ।
3 - ख़बरदार करना :- जब किसी की हरकते समाज को ख़राब या बर्बाद कर रही हो या कोई फसाद बरपा होने का डर हो तो उसके ऐब को बयान कर सकते है ।
4 - बुराइयो का सदबाब :- माशरे को ज़ुल्मो सितम से बचाने के लिए ज़ालिमो, दुश्मनो के ऐब को बयान कर सकते है ।
5 - माशरे की मसलेहत के लिए नुक्स और ऐब को बयान कर सकते है ।
6 - उरफियत :- कुछ ऐसे लोग भी है जो खास लक़ब और खास नाम से मशहूर हो जाते है मसलन लंगड़े भाई, काने भाई अगर वो लोगो मे मशहूर है तो उनको इस नाम से बुला सकते है ।
7 - मज़हब मे ऐजाद करने वाले :- जो लोग दीन मे बिदअत और दीन को ख़त्म करना चाहते है उसको पहचनवाना सही है ।
8 - खुले आम गुनाह करने वाले :- खुले आम गुनाह करने वाले के ऐब को बयान करना सही है ।
ग़ीबत करना जितनी बुरी चीज़ और गुनाह है उसी तरह सुन्ना भी गुनाहे कबीरा है ।

पैग़म्बरे अकरम स० फरमाते है :- ग़ीबत सुनने वाला भी ग़ीबत करने वालो मे से एक है ।

इमामे जाफ़रे सादिक़ अ० इरशाद फरमाते है :- ग़ीबत कुफ़्र है और सुनने वाला और उस पर राज़ी रहने वाला मुशरिक है ।
बाज़ रिवायत मे ताक़ीद की गयी है के अगर तुम्हारे सामने किसी मोमीन की ग़ीबत की जा रही हो और तुम उसका जवाब दे सकते हो तो ज़रूरी है कि उसकी दिफा करो और अगर दिफा नही कर सकते तो वहा से उठ कर चले जाओ ताकि तुमको उनमे शुमार ना किया जाये ।



                                                             "GHEEBAT"
Hamari smaji zindagi me logo ke sath rahne ke liye kuch chizo ki pabandi bahut jruri hai. maslan tawajjo, insaaf, khush akhlaqi or wada wafai agr waqai in chizo par amal kiya jaye to aapsi rishte kharab nhi honge or hamesha qayam rahenge.
Or isi tarh kuch chizo se parhez karna bhi bahut jaruri hai. Jo islam ke iztemayi aadat me shamil hai or tamam momeneen ka fariza hai in chizo se parhez kare or agar in chizo par amal kiya jaye to hume ek saf suthra mahool milega.

In buri sifat me sbse phli or buri sifat Gheebat hai.
Lehaza Gheebat se mutalliq kuch chizo ka janna bahut zaruri hai.

Sbse pahle to hum janenge Gheebat kya hai ?
Gheebat ka matlab kisi ki gair mojudgi me uski burayi krna hai.
Lekin shariyt or ilmo akhlaq ke atbar se Gheebat ka matlab hai kisi momeen bhai ki gair mojudgi me uske nuks or aib ko byan karna ke agar wo isko sune to usko bura lage chahe wo aib ya burayi deeni ho ya akhlaqi ho ya iske jism me koi nuks paya jata ho kisi ke ghar ya zindagi ke nuks ko byan karna Gheebat hai.
Paigambare akram s.a. irshad farmate hai :- Gheebat yani kisi momeen bhai ki aisi bat ko byan karna jo usko buri lage.
Aap s.a. se daryaft kiya gya agr kisi me koi aib paya jata hai or hum us aib ko uske pith piche byan karde to kya ye bhi gheebat hai ?
Aap s.a. ne farmaya :- ha to bhi ye Gheebat hai.
Or agar wo aib usme nahi paya jata hai or hum usko byan karde ke ye aib isme hai to phir ye tohmat hai.

Imam jafare sadiq a.s. irshad farmate hai :- Gheebat ye hai ke tumhare momeen bhai jinke aib ko khuda ne chupa rakha hai. Tum use byan kardo.

"Hum yaha kuch sharte byan kar rhe hai agar ye sharte usme payi jati hai to ye Gheebat hai. Wrna nhi hai."
1 - kisi ke chupe hue aib ko zahir karna Gheebat hai. Lakin agar ye aib sabko maloom hai to ye Gheebat nahi hai.

Imam musa kazim a.s. irshad farmate hai :- agar koi shakhs kisi ki gair mojudgi me uski wo kami byan kare jisko sab jante ho to ye Gheebat nhi hai. Lekin agar iska koi aib jisko log na jante ho to ye Gheebat hai. Or agar wo aib isme paya na jata ho to ye tohmat hai.

2 - jo aib byan kiye ja rhe hai or wo iske ander mojud na ho to ye Gheebat nhi tohmat hai.
3 - agar kisi ka maqsad ho usko taqleef dena uske aib zahir karke to Gheebat hai. Lekin maslehat ki vajah se ho to Gheebat nahi hai.
Jaise doctar ke samne uski bimari batana Gheebat nhi hai.
4 - jiski Gheebat ki ja rhi ho wo momeen ho to Gheebat hai. Lakin kafir or mushriq ki Gheebat ki ja sakti hai.
5 - jiski Gheebat ki ja rahi ho or sunne wala us shakhs ko janta ho (jiski Gheebat ki ja rahi hai) to Gheebat hai. Lekin agar kisi anjan ki koi bat byan ki hai to Gheebat nhi hai.
6 - jiski Gheebat ki ja rhi ho or wo khule aam gunah karta ho to Gheebat nhi hai.
Gheebat itna bada gunah or haram kam hai. Yaad rahe buri aadato or bure kamo se khuda naraz or gajabnak hota hai.

"Khuda wande aalam quraan majeed me irshad farmata hai :- ek dusre ki Gheebat na karna kya tum me se koi aisa hai jo apne murda bhai ka gosht khana pasand karta ho."
Is aayat me jiski Gheebat ki ja rahi hai usko murda farz kiya gya hai. Or Gheebat murde ka gosht khane ke brabar qarar diya gya hai.
Gheebat karna yani usko qatal karna or phir uska gosht khana. Jiski mafi bhi mumkin nahi hai. Jis tarh se qatal karne ke bad mafi qubul nahi hai. Usi tarh Gheebat ke bad bhi qubul nahi hai. Isliye  Gheebat ko haram qarar diya gya hai.Gheebat karne se musalman ki izzat aabru khatm ho jati hai.
Paigambare akram s.a. ek hadees me farmate hai :- musalman ka khun, maal or aabru dusre musalman par haram hai.
Kyuki Gheebat se ek musalman ki beizzati or toheen hoti hai.
Lekin ek musalman ki aabru bachana har musalman ka fariza hai jo isko acchhi tarh anjam deta hai. Khuda ki raza hasil karta hai. Jo ye fariza anjam de sakta hai. Lekin nahi deta hai. Un par khuda ka gajab nazil hota hai.
Is silsile me Paigambare akram s.a. faramate hai :-  agar kisi ke samne kisi momeen ko jaleel kiya jaye or wo iski madad (momeen ki ) kar sakta ho. Lekin na kare to khuda qayamat ke din sabke samne usko zaleel karega.

Rasule khuda s.a. farmate hai
:- jo apne momeen bhai ki gair mojudgi me uski izzat ka difa kare to khuda apne upar ye wajib qarar deta hai ki use aatishe jahannam se aazad karde.
Roze qayamat Gheebat karne walo ko ye hukm diya jayga ke apne murda bhai ka gosht khaye.

Paigambare akram s.a. farmate hai :- jisne duniya me apne bhai ka gosht khaya hai use roze qayamat uske pas laya jayega jiski usne Gheebat ki thi or phir usse kaha jayega jis tarh tune iski zindagi me iska gosht khaya tha usi tarh ab ye murda hai ab bhi iska gosht kha. Lehaza wo khayega or qarabat bhi mahsoos karega kr fariyaad bhi karega.

Paigambare akram s.a. farmate hai :- jis rat mujhe meraj par le jaya gya mera guzar kuch aise logo ki tarf se hua jo apne chehre ko apne nakhun se noch rahe the mene jibrail se pucha ye kon log hai to jibrail ne kaha ye wo log hai jo logo ki Gheebat karke unko beizzat karte hai.
Gheebat is qabile mazammat hai ke ye burayi ke rivaz ka zariya hai.

Imam jafare sadiq a.s. irshad farmate hai :- aakho ne dekha or kano ne suna hua yani wo aib jiske liye itna zahir ho or dusre log usse aagah na ho or wo use byan karde to yahi Gheebat hai.
Rivayat me Gheebat ko jahannam ke kutto ki Giza bhi kaha gya hai.

Hazrat ali a.s. irshad farmate hai :- Gheebat se parhez karo isiliye ki Gheebat jahannam ke kutto ki Giza hai.
Jiske andar jitni buaryi payi jati hai wo dusro ke ander aib ko talash karke byan karta hai. Taki usko apne aib ke liye bahana mil jaye.

Imam jafare sadiq a.s. irshad farmate hai :- har musalman par Gheebat haram hai. Jis tarh aag lakdi ko kha jati hai usi tarh Gheebat insan ki nekiyo ko kha jati hai.

Ek rivayat me Paigambare akram s.a. farmate hai :- qayamat ke roz ek shakhs ko laya jayega or uska namaye amal usko diya jayega. Jab wo apna namaye amal dekhega to usme apni nekiya nahi payega or kahega khuda wande aalam ye mera namaye amal nahi hai. Kyuki meri nekiya isme nahi hai. To usse kaha jayega tumhara khuda galti ya khata nahi karta. Tumne jo logo ki Gheebat ki hai uski bina par tumhare aamal khatm ho gye hai.
Phir ek dusre shakhs ko laya jayega or uska namaye amal diya jayega  wo usme bahut si nekiya dekhega or kahega ye mera namaye amal nhi kyuki isme wo nekiya hai jo mene nahi ki. To usse kaha jayega falah shakhs ne tumhari Gheebat ki thi isiliye uski nekiya tumhe mil gayi.

"Kisi bujurg se manqul hai ki jab unhe pta chala ki falah shakhs ne unki Gheebat ki hai. To muskuraye kr kaha uske ghar mithayi batwao or kahalva do mene suna hai tumne mere namaye amal me kuch nekiya bejhi hai. Shukriya!  Meri tarf se ye mithayi qubul karlo."

"Aulemaye akhlaq ne byan kiya ke insan 8 vajah se Gheebat karta hai."

1- tisqeene qalab ke liye :- yani dil ko sukun mil jayega ye aib sirf mere ander hi nahi balki uake ander bhi hai.
2- fakhro mohabbat :- taki usko nicha dikha kar khud ko sahibe kamal zahir kar sake.
3- toheen ke liye :- kisi ki toheen karne ke kiye gheebat karna.
4- hasad ki vajah :- hasad ki vajah se uski achhaiyo ko nahi dekh pata or Gheebat karni shuru kar deta hai.
5- dusro ki naqal :- maslan jab dost wagerah ek sath jama hote hai to idhar udhar ki bate shuru ho jati hai. Or phir ek dost kuch kahta hai or dusra kuch kahta hai. Galat sahi me hi Gheebat ho jati hai.
6- pesh bandi :- yani kuxh log aise bhi hote hai jo kisi se sunle ke falah ne aisa kaha to wo uske aib ko byan kar dete hai. Halaki uske bare me kisi ne kuch kaha bhi na ho. Lekin wo Gheebat me shamil ho jata hai.
7- izhare tajjub :- yani baz log aisa kahte hai ke tajjub hai falah aadmi ne aisa kam kiya hai. Ye bhi Gheebat ka ek bahana hai.
8- izhare tahreeq :- baz log aise bhi hai jb kisi gunah ya aib ki bat aati hai to afsos ka izhar karte hai. Are bade afsos ki bat hai falah sahab ne aisa kiya. Is andaz se momeen ki toheen hoti hai. Jisse wo gunah me shamil hua or Gheebat me bhi shamil hua.

"Halaki Gheebat ek buri chiz hai magar phir bhi Gheebat kuch jagah par jayaz hai."

1 - insaaf ka mutaleba :- maslan kisi par julm kiya ja rha ho to zalim ke aib ko byan kiya ja sakta hai. Yaha par Gheebat jayaz hai.
2 - buraiyo ke sadbaad :- mashre ko zulmo sitam se bachane ke liye zalimo ke aib ko bayan kar sakte hai.
3 - mashwara :- maslan shadi ke waqt ladke or ladkiya ke silsile me malumaat karna.
4 - khabardar karna :- jb kisi ki harkate samaj ko kharab ya barbad kar rahi ho ya koi fasad barpa hone ka dar ho to uske aib ko byan kar sakte hai.
5 - mashre ki maslehat ke liye kisi ke nuks or aib ko byan kar sakte hai.
6 - urfiyat :- kuch aise log bhi hai jo khas laqab or khas nam se mashhur ho jate hai maslan langde bhai, kane bhai agar wo is nam se mashhur hai to unko is nam se bualya ja sakta hai.
7 - mazhab me ayejad karne wale :- jo log deen me bidat or deen ko khatm karna chahte hai. Usko pahchanvana sahi hai.
8 - khule aam gunah karne wale :- khule aam gunah karne walo ke aib ko byan karna sahi hai.
Gheebat karna jitni buri chiz or gunah hai usi tarh sunna bhi gunahe kabira hai.

Paigambare akram s.a. farmate hai :- Gheebat sunne wala bhi Gheebat karne walo me se ek hai.

Imam jafare sadiq a.s. irshad farmate hai :- Gheebat kufr hai or use sunne wala or uspar razi rahne wala mushrik hai.

Baz rivayat me taqeed ki gayi hai. Agar tumhre samne kisi momeen ki Gheebat ki ja rahi ho or tum uska jwab de sakte ho to jaruri hai uska difa karo or agar difa nahi kar sakte to waha se uth kar chale jao taki tumko unme shumar na kiya jaye.

No comments:

Post a Comment

Husaini tigers72

19,21,23 Ramzan shabe qadar (Amal-e-shab-e-qadar)

 *आमाल 19,21,23वीं रमज़ान शबे कद्र,* *1:-वक्त गुरूबे आफताब गुस्ल ताकि नमाज़ मगरिब गुस्ल की हालत मे हो,* *2:-दो रकात नमाज़ जिसमे 1 बार...